अब तक 47.19 लाख संक्रमित: चीन की राजधानी बीजिंग में अब घर से बाहर मास्क पहनना जरूरी नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी

  • वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 47 लाख 19 हजार 812 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 18 लाख 11 हजार 611 ठीक हुए हैं। वहीं, मौतों का आंकड़ा 3 लाख 13 हजार 215 हो गया है। बीजिंग में अब घर से बाहर जाने पर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। संक्रमण के मामले कम होने पर सरकार ने यह फैसला किया है। हालांकि, प्रशासन ने लोगों से दूरी बनाए रखने के लिए कहा है।
    उधर, रूस में एक दिन में 9700 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही यह अमेरिका के बाद दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है।

    बीजिंग : मास्क पहनना जरूरी नहीं
    चीन की राजधानी बीजिंग में लोगों को घर से बाहर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार ने यह फैसला लिया। इस तरह का कदम उठाने वाला बीजिंग चीन का और संभवत: दुनिया का पहला शहर होगा। ‘चाइना डेली’ ने सरकार के हवाले से कहा- लोगों को अब घर से बाहर मास्क पहनना जरूरी नहीं होगा। हालांकि, दूसरों से संपर्क में दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) अब भी रखनी होगी। वो बाहर एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। बीजिंग में 22 मई से सत्तारूढ़ पार्टी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की सालाना बैठक भी शुरू हो रही है।

    ट्रम्प का सवाल

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को ट्वीट किया- चीन की जनसंख्या हमसे ज्यादा होने के बावजूद भी वह डब्ल्यूएचओ, संयुक्त राष्ट्र और सबसे बुरी बात विश्व व्यापार संगठन को इतनी कम रकम क्यों देता है। यहां उन्हें कथित तौर पर विकासशील देश माना जाता है। उन्हें अमेरिका या किसी अन्य की तुलना में ज्यादा सहूलियतें दी जाती हैं। चीन से फैले इस महामारी से पहले हमारी अर्थव्यवस्था सबको पीछे छोड़ रही थी। हम किसी भी देश के मुकाबले अच्छे थे। हम एक बार फिर वहां होंगे और जल्दी होंगे।

    कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

    देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
    अमेरिका 15,07,773 90,113 3,39,232
    रूस 2,81,752 2,631 67,373
    स्पेन 2,77,719 27,563 1,92,253
    ब्रिटेन 2,40,161 34,466 उपलब्ध नहीं
    ब्राजील 2,33,511 15,662 89,672
    इटली 2,24,760 31,763 1,22,810
    फ्रांस 1,79,365 27,625 61,066
    जर्मनी 1,76,247 8,027 1,52,600
    तुर्की 1,48,067 4,096 1,08,137
    ईरान 1,18,392 6,937 93,147

    ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।
    थाईलैंड: अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध

    महामारी के बीच थाईलैंड ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध राज्य या सैन्य विमान, आपातकालीन लैंडिंग, टेक्निकल लैंडिंग, मानवीय सहायता, चिकित्सा और राहत उड़ानों पर लागू नहीं होंगी। देश में अब तक तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

  • रूस: दूसरा संक्रमित देश

    रूस में 24 घंटे में 9700 मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण का आंकड़ा अब 2 लाख 81 हजार 752 हो गया है। इसके साथ ही रूस अमेरिका के बाद दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश हो गया है। लगातार तीसरे दिन नए मामले 10 हजार से कम हैं। यहां एक दिन में 94 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मरने वालों की संख्या 2631 हो गई है। देश में मॉस्को सबसे ज्याा प्रभावित शहर है।

    इजराइल में फंसे भारतीय अपने देश लौटने को उत्साहित

    इजराइल में फंसे भारतीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। दरअसल, वंदे भारत मिशन के तहते 25 मई को एयर इंडिया का विमान उन्हें लाने के लिए भेजा जाएगा। भारत सरकार 7 मई से ही इस मिशन के तहत अलग-अलग देशों में फंसे अपने लोगों को निकाल रही है। पहले फेज में ब्रिटेन, अमेरिका, बांग्लादेश जैसे कई देशों से 6527 लोगों को निकाला गया है। एयर इंडिया के अधिकारी ने बताया कि हम भारत में फंसे इजराइल के नागरिकों से भी वापस जाने का आग्रह करेंगे।

    अमेरिका: एक दिन में 1237 जान गई

    अमेरिका में 24 घंटे में 1237 लोगों की मौत हुई है। यहां मरने वालों की संख्या 90 हजार 113 हो गई है, जबकि संक्रमण के 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य न्यूयॉर्क में शनिवार को 157 लोगों की मौत हुई है। छह दिनों से यहां मौतों की संख्या 200 के नीचे है। राज्य में अब तक 28 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

Check Also

उड़ीसा में बड़ा रेल हादसा 50 मृत व 400 से अधिक घायल

विजयपथ समाचार ओडिशा में ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 50 की मौत 400 से ज्यादा घायल; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *