मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, भोपाल में छाए काले बादल शाम को जमकर बरसे, 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया मौसम विभाग ने

User Rating: Be the first one !

 

भोपाल. दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। इसके चलते राजधानी भोपाल में सुबह से छाए बादल शाम को बरसने लगे। मानसून ने रविवार को भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद, जबलपुर संभागों से इसकी प्रदेश में एंट्री की। मानसून ने तीनों संभागों के साथ ही के साथ ही रीवा, सागर और सिंगरौली जिलों के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कराई है।मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
वहीं, रविवार रात से सोमवार दोपहर तक 38 जिलों के 82 शहर और कस्बे भीगे। 10 साल में ऐसा तीसरी बार हुआ हे,जब मानसून तय समय 15 जून से पहले प्रदेश में आया। हालांकि भोपाल में मानसून ने तय समय पर ही एंट्री ली है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक ए.के. शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों अरब सागर में उठे तूफान निसर्ग और बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया बनने के कारण इसकी दोनों ब्रांच सक्रिय रहीं।

विजयपथ समाचार

Check Also

उड़ीसा में बड़ा रेल हादसा 50 मृत व 400 से अधिक घायल

विजयपथ समाचार ओडिशा में ट्रेन मालगाड़ी से टकराई, 50 की मौत 400 से ज्यादा घायल; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *