⚫पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प
⚫ कई कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार
रायसेन:-कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा में गए पूर्व विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये एवं नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
भाजपा सरकार में केबिनेट मंत्री बनने के बाद पूर्व विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी के पहली बार रायसेन आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भोपाल सागर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर काले झंडे दिखाए एवं सिंधिया गद्दार है,प्रभुराम विकाऊ है,वापस जायो, वापस जाओ के नारे लगाए
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि कांग्रेस से निर्वाचित हुए विधायक ने चंद पैसों के खातिर क्षेत्र के मतदाताओं के साथ छल किया जनता ने 15 साल से काविज भृष्ट सरकार को जनता ने घर का रास्ता दिखाया था और कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बना कर प्रदेश के अविरुद्ध विकास को फिर से नई गति प्रदान की थी परंतु सिंधिया ने ओर उनके 22 गुलामों ने अपने फायदे के लिए सरकार को गिरा दिया और फिर से प्रदेश की कमान उन्ही भृष्ट लोगों को देदी जिन्होंने प्रदेश को कंगाल कर लाचार बनाया था ऐसे गद्दार लोगों से जनता नाराज हैं और जनता की भावनाओं को ध्यान में रख कर इन्हें साँची विधानसभा क्षेत्र में घुसने भी नही देगे विरोध प्रदर्शन कर रहे कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर मुकदमा कायम कर लिया गया