रोको टोको अभियान प्रारंभ , मास्क पहनना होगा अनिवार्य

User Rating: 5 ( 1 votes)

●● रोको टोको अभियान प्रारंभ

●● बिना मास्क लगाए पाए जाने पर 20 रूपये प्रति मास्क लिये जाएगे

राजगढ़
शासन निर्देशानुसार कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के मार्गदर्शन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आशीष सांगवान के निर्देशन में जिले में रोको टोको अभियान का गत दिवस शुभारंभ किया गया। अभियान के दौरान पूरे जिले में नागरिकों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना तथा मास्क ना पहनने वाले लोगों के लिए रोको-टोको कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें रोककर और समझाइश देकर कोविड़-19 के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जाने का कार्य जारी है।

नोडल अधिकारी  सांगवान ने बताया कि रोको टोको अभियान के तहत जिन स्थानों पर पुलिस द्वारा पिकेटस लगाया जाता है। उन स्थानों का चयन किया जा रहा है, इन स्थानों पर समाजसेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों द्वारा लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक किए जाने के उद्देश्य से प्रचार-प्रसार किया जावेगा। जो व्यक्ति बिना मास्क लगाए पाए जाएंगे उनसे 20 रूपये प्रति मास्क लिए जावेगे। एसडीएम श्रुति अग्रवाल ने आज विभिन स्थानों पर लोगो को मास्क पहनने अनिवार्य सुनिश्चित करवाया

Check Also

इस तरह रखेंगे अचार तो 5 साल तक खराब नहीं होगा

विजयपथ समाचार भोपाल-  गमियों के मौसम में सभी घरों में आम का अचार डाला जाता है। भारतीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *